द्वारका/सुनील बाल्यान/ – द्वारका साउथ थाना पुलिस ने पालम से 2 झपटमारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए झपटमारों के नाम देविंदर और अनिल है। ये दोनों पालम के कैलाशपुरी और साध नगर के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक बाइक ,एक मोबाइल और लूटा हुआ बैग बरामद किया है। बदमाश देविंदर के ऊपर पहले से ही एक आपराधिक मामला दर्ज़ है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दो मामलो को सुलझाने का दावा किया है।
द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 13 फरवरी को एक महिला ने द्वारका साउथ थाने में शिकायत दर्ज़ कराई थी की जब वह वापिस अपने घर जा रही थी तो अचानक से पीछे से बाइक पर दो लड़के आये और उसका पर्स छीन कर फरार हो गए। मामले की छानबीन के लिए एसीपी मदनलाल मीणा और एसएचओ आशीष दुबे की देखरेख में SI मनोज ,हेड कांस्टेबल परवीन ,संदीप और विक्रम की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों का पता लगाया तभी पुलिस को सूचना मिलिम की इस वारदात का एक आरोपी पालम इलाके में आने वाला है। पुलिस ने ट्रैप अलगकर आरोपी देविंदर को गिरफ्तार कर लिया बाद में पुलिस ने इसकी निशानदेही पर इसके दूसरे साथी अनिल को भी पालम के साध नगर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!