
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गत 12 फरवरी सोमवार बीती शाम को पूर्वी दिल्ली स्थित निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास डांस एवं म्यूजिक स्टूडियो जैन मंदिर के सामने एएबीए प्रोडक्शन हाउस ने 10 का दम कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजक योगेश मलिक सीईओ एवं शालू राठी प्रबंध निदेशक द्वारा बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ इस समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि मिस गीतांजलि बरुआ नेशनल प्रेसिडेंट वूमेन विंग आफ ऑल इंडिया कनफेडरेशंस का एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी आर्गेनाईजेशन नई दिल्ली थी।

समारोह में मुख्य रूप से सिंगरों ने अपनी जादुई आवाज से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया जिसमें प्रमुख योगेश मलिक, इंद्रपाल सिंह, सोनू चंदेल, पवन शर्मा, हरविंदर मलिक, साक्षी कुमारी, समर खान, मोमिता तालुकदार, किरण श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव एवं मनीषा कौर रही। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथि गणों का योगेश मालिक एवं शालू राठी ने सम्मान करते हुए सभी का तहे दिल से धन्यवाद भी किया।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत