बसंत पंचमी के अवसर पर किया सरस्वती पूजा व यज्ञ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बसंत पंचमी के अवसर पर किया सरस्वती पूजा व यज्ञ

-मोहन गार्डन में दिल्ली नगर निगम प्रतिभा प्राथमिक विद्यालय रजपुर खुर्द, न.1 में किया गया आयोजन

मोहन गार्डन/ नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ – बसंत पंचमी के अवसर पर दिल्ली नगर निगम प्रतिभा प्राथमिक विद्यालय रजपुर खुर्द, न.1 प्रथम पाली, मोहन गार्डन में सरस्वती पूजा व यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रभारी श्री नीरज लाठर जी के कुशल नेतृत्व मे अध्यात्म योग संस्थान द्वारका नई दिल्ली के सहयोग पूजा व यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस यज्ञ के ब्रह्मा डॉ. लेखराज शास्त्री रहें।

           सरस्वती पूजा यज्ञ मे विद्यालय के लगभग 800 छात्रों, सभी शिक्षकों व  कर्मचारियों ने आहुति डालकर मा सरस्वती की पूजा अर्चना की इसी के साथ-साथ  “ पुलवामा के वीर सपूतों को नमन “ कार्यक्रम मे बच्चों ने अनेक देश भक्ति  नाटक, लोक संगीत, भाषण आदि प्रस्तुत कर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
          इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे एडिशनल डायरेक्टर मुख्यालय (शिक्षा) डॉ. सुरेंद्र भदौरिया जी, श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. रमेश कुमार, विशेष अतिथि उपनिदेशक शिक्षा श्रीमती नीरा जी, डीडीओ श्री महेश चंद्रा जी, निगम पार्षद श्री सुरेंद्र कौशिक जी, श्री प्रगीलाल जी, शिक्षक नेता श्री जोगेंद्र जून, समाज सेवी शिवधर राय जी,रविन्द्र अंबावता जी, एसएमसी सदस्य एवं अभिभावक आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का  संचालन श्री मोहन लाल मेघवाल ने किया। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद दिया। विद्यालय प्रभारी श्री नीरज लाठर जी की माता जी ने सभी बच्चों के लिए प्रसाद के रूप मे फलों  की व्यवस्था की गई जिसे पाकर सभी बच्चे थे बहुत खुश हुए।
कार्यक्रम से प्रसन्न होकर निगम पार्षद श्री सुरेंद्र कौशिक जी ने टॉयलेट ब्लॉक एवम् अन्य कार्यों के लिए 10 लाख देने की घोषणा की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox