
मोहन गार्डन/ नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ – बसंत पंचमी के अवसर पर दिल्ली नगर निगम प्रतिभा प्राथमिक विद्यालय रजपुर खुर्द, न.1 प्रथम पाली, मोहन गार्डन में सरस्वती पूजा व यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रभारी श्री नीरज लाठर जी के कुशल नेतृत्व मे अध्यात्म योग संस्थान द्वारका नई दिल्ली के सहयोग पूजा व यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस यज्ञ के ब्रह्मा डॉ. लेखराज शास्त्री रहें।
सरस्वती पूजा यज्ञ मे विद्यालय के लगभग 800 छात्रों, सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने आहुति डालकर मा सरस्वती की पूजा अर्चना की इसी के साथ-साथ “ पुलवामा के वीर सपूतों को नमन “ कार्यक्रम मे बच्चों ने अनेक देश भक्ति नाटक, लोक संगीत, भाषण आदि प्रस्तुत कर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे एडिशनल डायरेक्टर मुख्यालय (शिक्षा) डॉ. सुरेंद्र भदौरिया जी, श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. रमेश कुमार, विशेष अतिथि उपनिदेशक शिक्षा श्रीमती नीरा जी, डीडीओ श्री महेश चंद्रा जी, निगम पार्षद श्री सुरेंद्र कौशिक जी, श्री प्रगीलाल जी, शिक्षक नेता श्री जोगेंद्र जून, समाज सेवी शिवधर राय जी,रविन्द्र अंबावता जी, एसएमसी सदस्य एवं अभिभावक आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मोहन लाल मेघवाल ने किया। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद दिया। विद्यालय प्रभारी श्री नीरज लाठर जी की माता जी ने सभी बच्चों के लिए प्रसाद के रूप मे फलों की व्यवस्था की गई जिसे पाकर सभी बच्चे थे बहुत खुश हुए।
कार्यक्रम से प्रसन्न होकर निगम पार्षद श्री सुरेंद्र कौशिक जी ने टॉयलेट ब्लॉक एवम् अन्य कार्यों के लिए 10 लाख देने की घोषणा की।





More Stories
द्वारका जिला पुलिस ने घोषित भगोड़े आरोपी दीपक कालिया को दबोचा
बॉलीवुड अभिनेता अनिल चरणजीत पहुंचे जानकी झूला पूर्णानंद घाट महिला गंगा आरती में
भाजपा राज में हो रही लोकतंत्र की हत्या- जयेन्द्र रमोला
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर
राणा प्रताप बाग में 35 लाख रुपये की सेंधमारी का खुलासा, घरेलू सहायिका निकली मास्टरमाइंड; भारत नगर पुलिस ने चोरी के सोने-हीरे के आभूषण और विदेशी मुद्रा की बरामद
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।