नफरती भाषण पर गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन, मौलाना गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नफरती भाषण पर गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन, मौलाना गिरफ्तार

-मौलाना अजहरी को दो दिन की रिमांड पर भेजा

मुंबई/शिव कुमार यादव/- देश में नफरती भाषण पर गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने अजहरी को मुंबई के घाटकोपर से गिरफ्तार किया है। अजहरी पर भाषण के जरिए नफरत फैलाने का आरोप है। पुलिस की मानें तो मौलाना के खिलाफ धारा 153 (ए), 505 सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मौलाना को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है।

मुंबई डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि घाटकोपर के साथ-साथ पूरे मुंबई में शांति है। पुलिस सड़कों पर मुस्तैद है। हर जगह शांति हैं। अफवाहों पर ध्यान देने से बचें। मौलाना अजहरी के वकील आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया था। हमने इसका विरोध किया है। अजहरी को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। हमें नोटिस दिया जाना चाहिए लेकिन अभी तक हमें कोई नोटिस नहीं मिला है। मौलाना को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है। मौलाना को गुजरात एटीएस जूनागढ़ लेकर जाएगी।

मौलाना ने समर्थकों से किया यह आग्रह
अजहरी को हिरासत में लेने की वजह से समर्थकों में काफी आक्रोश है और बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। मौलाना ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे अपने समर्थकों से कानून और व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा जोश में होश नहीं खोना चाहिए। स्थिति जो भी हो, मैं आपके सामने हूं। न तो मैं अपराधी हूं और न ही मुझे अपराध करने के लिए यहां लाया गया है। अजहरी ने समर्थकों से अनुरोध किया कि प्रशासन जांच कर रहा है। मैं भी जांच में सहयोग कर रहा हूं। कानून व्यवस्था बनाए रखें। मैं आपसे अनुरोध कर रहा हूं कि यदि आप मुझसे प्यार करते हैं, तो यह जगह खाली कर दें।

सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस और किया गिरफ्तार
मौलाना के वकील वाहिद शेख ने बताया कि मौलाना के घर सुबह-सुबह 35 से 40 पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में पहुंचे थे। हमने उनसे आने का कारण पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। उन्होंने बाद में मौलाना को ले जाते समय कहा कि गुजरात में इनके खिलाफ 153 बी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मौलाना पुलिस का सहयोग करने को तैयार हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox