भरथल में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भरथल में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

नजफगढ मैट्रो न्यूज/ नजफगढ/-भरथल गांव में श्याम क्रीड़ा प्रोत्साहन एवं संवर्धन समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न खेलों में राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह का आयोजन बिजवासन बामड़ोली रोड स्थित शुभम गार्डन के समीप किया गया।
समारोह में विभिन्न खेलों में अव्वल आए राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फांसो ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री अल्फांसों ने कहा कि खेलों से खिलाड़ी के व्यक्तित्व में निखार आता है। खासतोर से युवाओं को खेलों मे जरूर भाग लेना चाहिए। ताकि वो पूरी तरह से स्वस्थ रह सकें। उन्होने इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई भी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिहाड़ गांव के राकेश नंबरदार ने की जबकि समारोह का आयोजन पूर्व पार्षद रामनिवास पहलवान ने किया था। यहां पर सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से लंदन में 22 से 28 सितंबर के दौरान आयोजित पैरा कामनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता कुसुम, रजत पदक विजेता रमेश उर्फ गिरी पहलवान और रजत पदक विजेता कोकिला शामिल रही। इस दौरान पहलवान रामनिवास के गुरु मास्टर ओमपाल को विशेष तौर पर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा भरथल, बिजवासन, कापसहेड़ा, समालखा, धूलसिरस व बागड़ोला गांव के प्रतिभाशाली 10वीं व 12वीं में बेहतर अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox