आज दोपहर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश, कांग्रेस के 10 MLA भी साथ आने को तैयार!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज दोपहर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश, कांग्रेस के 10 MLA भी साथ आने को तैयार!

मानसी शर्मा / –  बिहार में सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश कुमार आज ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर NDAमें शामिल हो सकते हैं। नीतीश ने BJP के साथ सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसमें कांग्रेस के कुछ विधायक भी एनडीए को समर्थन दे सकते हैं। यही कारण है कि नीतीश कुमार ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं। नीतीश के साथ कांग्रेस के टूटे विधायक भी एनडीए में शामिल होंगे।

खबरों के मुताबिक, 122 के जादुई आंकड़े को पार करने के लिए एनडीए गठबंधन को 10 कांग्रेस विधायकों का भी समर्थन मिल सकता है। खबरों के मुताबिक कांग्रेस के 10 से ज्यादा विधायक BJP के संपर्क में हैं।

क्या है सीटों का समीकरण?

फिलहाल बिहार विधानसभा में BJP के पास 78 विधानसभा सीटें हैं जबकि JDU के पास 45 विधायक हैं। जबकि एनडीए की सहयोगी पार्टी हम के पास 4 विधायक हैं। इन सबको जोड़ें तो आंकड़ा 127 आता है। अगर राजद ने जदयू के कुछ विधायकों को हरा दिया तो कांग्रेस के 10 बागी विधायक नीतीश और BJPकी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

BJPकी नजर बिहार के कांग्रेस विधायकों पर है और दस विधायक अलग होकर अपना अलग गुट बना सकते हैं। सरकार गठन को लेकर BJPजहां नीतीश कुमार से अपनी शर्तों पर समझौता करेगी, वहीं BJPके सभी मौजूदा सहयोगियों का भी ख्याल रखा जाएगा। पशुपति पारस, चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को सम्मानजनक स्थान मिलेगा। BJPकी नजर लव-कुश वोटों पर भी है। कहा जा रहा है कि अगर नीतीश और कुशवाहा साथ रहेंगे तो चुनाव में बड़ा फायदा होगा। 2025 के विधानसभा चुनाव में BJPगठबंधन को भारी फायदा होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि बिहार में कांग्रेस के फिलहाल 19 विधायक हैं। ऐसे में अगर 10 विधायक टूटकर एनडीए खेमे में आ जाते हैं तो राजद प्रमुख लालू यादव का गेम प्लान बिगड़ सकता है। लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह नीतीश कुमार को इतनी आसानी से दोबारा सरकार नहीं बनाने देंगे। हालांकि कांग्रेस के ये 10 विधायक उनकी राह में कांटा बन सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox