नीतीश कुमार को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- पीएम भी बन सकते थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नीतीश कुमार को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- पीएम भी बन सकते थे

मानसी शर्मा /- बिहार की राजनीति सियासी उठापटक लगातार जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में रहते तो प्रधानमंत्री भी बन सकते थे। यह किसी का भी नंबर लग सकता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश को गठबंधन के संयोजक या कोई अन्य बड़ा पद भी दिया जा सकता था। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सलाह दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस का आगे आना चाहिए। नीतीश कुमार से बात करनी चाहिए थी। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि मैं चाहता हूं कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में रहें। पहल कर उन्होंने ही इंडिया गठबंधन को बनाया था।

मैं पीएम की रेस में नहीं हूं- अखिलेश यादव

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि ये अभी कहना मुश्किल है। यह तो आने वाला समय बताएगा कि मैं उनके साथ कैंपन करूंगा या नहीं। पीएम पद को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं पीएम की रेस में नहीं हूं। जहां पर क्षेत्रीय पार्टी मजबूत हैं। वहां उनको तरजीह दी जानी चाहिए।

राम मंदिर को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राम मंदिर को लेकर राजनीति कर रही है। बीजपी इसका राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox