मानसी शर्मा / – राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब रामराज्य की बात की जाती है तो कहा जाता है कि पूरे मानव इतिहास में इस तरह का सुख शांति वाला अच्छा शासन कभी नहीं हुआ।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोग रामराज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर अपनी सरकार चलाने का प्रयास कर रहे हैं। रामायण में जिस रामराज्य की परिभाषा और अवधारणा दी गई है उसे हमने 10 बिंदुओं के अंदर संजोया है। इस आधार पर हम अपनी सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले 22 जनवरी को भगवान श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। ये पूरे देश और विश्व के लिए बहुत खुशी और बधाई की बात थी।
कई लोगों ने अयोध्या जी के दर्शन करने की इच्छा व्यक्त की है-सीएम
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दुनिया भर में सभी के लिए बेहद गर्व और खुशी का विषय था। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “हम वरिष्ठ नागरिकों के लिए 12 तीर्थ स्थलों पर मुफ्त में ‘तीर्थ-यात्रा’ कराते हैं। अब तक 83,000 लोगों को ‘तीर्थ-यात्रा’ पर ले जाया गया है। कई लोगों ने अयोध्या जी के दर्शन करने की इच्छा व्यक्त की है। हम अधिक से अधिक लोगों को अयोध्या जी तक ले जाने का प्रयास करेंगे।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे