पूरा हुआ PM मोदी का संकल्प, रामलला के दर्शन कर तोड़ा 11 दिनों का व्रत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूरा हुआ PM मोदी का संकल्प, रामलला के दर्शन कर तोड़ा 11 दिनों का व्रत

मानसी शर्मा / – अयोध्या में पूरे विधि-विधान के साथ रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी गई है। अयोध्या राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ में कमल का फूल लेकर रामलला की पूजा की। पूरे देश ने रामलला की अलौकिक छवि देखी। रामलाल ने पीताम्बर धारण किया हुआ है। राम मंदिर के अभिषेक को लेकर PMमोदी ने विशेष अनुष्ठान किया है। PMमोदी ने 11 दिन का उपवास रखा, जिसे उन्होंने अभिषेक के बाद पूरा किया।

आपको बता दें कि,अनुष्ठान पूरा होते ही PMमोदी ने अपना 11 दिन का उपवास पूरा किया। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद PMनरेंद्र मोदी का व्रत महंत गोविंद देव गिरि ने पूरा कराया। महंत गोविंद देव गिरि ने PMमोदी को अपने हाथों से खाना खिलाया, जिसके बाद उनका व्रत पूरा हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंच को संबोधित करते हुए महंत गोविंद देव गिरि ने कहा कि PMमोदी को 3 दिन का उपवास करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने 11 दिन का उपवास किया।

PMमोदी कर रहे थे 11 दिनों तक विशेष अनुष्ठान

PMमोदी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यम नियमों का पालन कर रहे थे। जिसके तहत वह 11 दिनों तक एक विशेष अनुष्ठान पर थे। अपने खास अनुष्ठान के तहत PMमोदी यम-नियम का सख्ती से पालन कर रहे थे। PMप्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के सबसे अहम नियमों पर खास ध्यान दे रहे थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox