प्रभु श्रीराम आयेंगे, लोग घर-घर दीप जलायेंगे, जय श्रीराम के नारो से गुंजा नजफगढ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रभु श्रीराम आयेंगे, लोग घर-घर दीप जलायेंगे, जय श्रीराम के नारो से गुंजा नजफगढ

-पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने बजरंग एंक्लेव में बांटे दीये व अक्षत, कालोनीवासियों ने किया जय श्रीराम का उद्घोष

नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दिल्ली देहात में अब काफी हलचल दिखाई दे रही है और इसका सबसे बड़ा श्रेय दिचाउं कलां वार्ड की भाजपा पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान को जाता है। पार्षद नींलम कृष्ण पहलवान नजफगढ़ क्षेत्र के हर घर तक भगवान श्रीराम के निमंत्रण के अक्षत व दीपक पंहुचा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र की महिलाऐं भी उनसे भारी संख्या में जुड़ रही है और लोग जय श्रीराम के नारे लगाकर उनका स्वागत कर रहे हैं।

इसी कड़ी में रविवार को नीलम कृष्ण पहलवान ने बजरंग एंक्लेव में दीपक व अक्षत घर-घर देकर सभी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया और सभी से अपील की कि सभी अपने घरों व आसपास के मंदिरों में 22 जनवरी को दीपक जलाये व भगवान श्रीराम की आरती उतारें। इस अवसर पर नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि भगवान श्रीराम का 500 साल का वनवास अब खत्म हो चुका है और राम लला 22 जनवरी को अपने घर में विराजमान हो रहे हैं।

हम सब को मिलकर अपनी संस्कृति की पहचान भगवान श्रीराम के इस पावन समारोह के भव्य स्वागत की तैयारी करनी है। उन्होने कहा कि जो जाति अपने धर्म की रक्षा नही कर पाती वो हमेशा नष्ट हो जाती है। अतः हमे अपनी धरोहर व पहचान को बनाये रखने के लिए भगवान श्रीराम का समारोह पूरे क्षेत्र पूरी धूमधाम से मनाना होगा ताकि दुनिया हिंदूओं की ताकत को देख सके।

बजरंग एंक्लेव पंहुचने पर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान का कालोनी वासियों ने फूलमालाऐं पहनाकर स्वागत किया और इसी के साथ ही पूरा नजफगढ़ जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान घर-घर जाकर लोगों को दीपक व अक्षत देकर निमंत्रण दे रही थी तो महिलाऐं उनके साथ जय श्रीराम नारे लगा रही थी।

इतना ही उनके काफिले के आगे बच्चे भी हाथों में भगवा झंडा लेकर जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर कालोनीवासियों ने कहा कि नीलम जी ने जो काम नजफगढ़ में करके दिखाया है वह किसी और के बसका नही था। वो जो भी काम करती है पूरी निष्ठा से करती है। इसी वजह से लोग उनके साथ दिल से जुड़ते है। इस अवसर पर महिलाओं का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा भी कराया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox