सांसद प्रवेश वर्मा के साथ 400 युवाओं ने देखा राष्ट्रीय युवा सप्ताह पर पीएम मोदी का प्रसारण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सांसद प्रवेश वर्मा के साथ 400 युवाओं ने देखा राष्ट्रीय युवा सप्ताह पर पीएम मोदी का प्रसारण

-जनकपुरी के आईआईटीएम में नेहरू युवा केंद्र ने किया राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन, भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरष्कृत

जनकपुरी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नेहरू युवा केंद्र ज़िला दक्षिण पश्चिम, दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह 2024 का आयोजन आईआईटीएम जनकपुरी में 12 जनवरी को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने 400 छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नासिक से सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर श्री नरेंद्र चावला, श्रीमती उर्मिला चावला निगम पार्षद, जनकपुरी, आईआईटीएम के चेयरमैन श्री शर्मा जी व जर्नलिस्ट श्री शिव कुमार यादव रहे।

माननीय सांसद प्रवेश वर्मा के जनकपुरी स्थित आईआईटीएम परिसर में पंहुचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। आईआईटीएम की प्रिंसिपल श्रीमति राणा व एनवाईके की डीवाईसी अंजलि चौधरी ने उन्हे बुके व शाल भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रसारण के उपरांन्त सांसद वर्मा ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की आज की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और तब तक नहीं रुकना जब तक तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते। साथ ही नेहरू युवा केंद्र की तरफ से एक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे प्रथम, द्वतीय व तृतीय विजेताओं को पुरष्कृत किया गया।

आज माननीय प्रधान मंत्री जी द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह के उद्घाटन भाषण का सीधा प्रसारण क़रीब 400 युवाओं ने सुना और देखा। इसके बाद सांसद वर्मा ने आईआईटीएम परिसर में लगी एसएचजी महिलाओं की स्टॉलों का निरिक्षण किया और युवाओं से स्वदेशी अपनाने की अपील की। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सांसद ने सभी से पॉलीथिन बैग छोड़ने का आग्रह किया।

आज ही सड़क सुरक्षा सप्ताह का प्रारंभ माननीय सांसद द्वारा स्कूली बच्चों को झंडा दिखा कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में एनवाईके के अधिकारी सुरेन्द्र बोकन ने सभी का आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox