नजफगढ़ में सार्वजनिक शौचालयों की हालत खस्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में सार्वजनिक शौचालयों की हालत खस्ता

छावला स्टैण्ड पर स्थित शौचालय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- नजफगढ़ में निगम व दिल्ली सरकार की तरफ से आये दिन स्वच्छता अभियान तो चलाये जाते है। लेकिन नजफगढ़ फिरनी पर बने सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई की तरफ किसी का ध्यान नही जा रहा है जिसकारण इन शौचालयों की हालत खस्ता बनी हुई। शौचालयों की खस्ता हालत से हमेशा इनके आसपास गंदगी व बदबू फैली रहती है। जिसकारण लोगो का यहां से निकलना मुश्किल हो गया है।
नजफगढ़ फिरनी पर लोगों की सुविधा के लिए छावला स्टैंड, प्राईमरी हैल्थ सैंटर, ढांसा स्टैंड, झाडा़ैदा स्टैंड व दिल्ली गेट पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। मगर किसी भी शौचालय में पूरी सुविधायें मौजूद नही है। ऐसे में जिस उद्देश्य के लिए इन शौचालयों का निर्माण करवाया गया था, वह मकसद पूरा नही हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि इन शौचालयों के अलावा लोगों के पास शौच आदि क्रियाओं से निवर्त होने का ओर कोई विकल्प नही है। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते ये शौचालय प्रयोग लायक ही नही बचे हैं। जिसकारण लोग इन शौचालयों मे जाने की बजाये इनके आसपास ही शौच आदि जाते है जिससे गंदगी व बदबू फैली रहती है और काफी परेशानी झेलते है। इस संबंध में आडब्ल्यूए अध्यक्ष कमलदीप यादव ने बताया कि निगम व दिल्ली सरकार के अधिकारियों को इस बारे में कई बार शिकायत दी गई है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही की गई है। इस संबंध में निगम चेयरमैन इंद्रजीत सिंह ने बताया कि ऐसा नही है कि इन शौचालयों की साफ-सफाई नही होती है लेकिन लोग जब तक अपनी आदत व नजरिया नही बदलेंगे तब तक सारी व्यवस्था निरर्थक ही साबित होगी। लोगों को सुविधा चाहिए तो उसका ध्यान भी उन्हे रखना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox