खेलों को बढ़ावा देने के लिए नजफगढ़ स्टेडियम के प्रबंधक सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खेलों को बढ़ावा देने के लिए नजफगढ़ स्टेडियम के प्रबंधक सम्मानित

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजेश सहरावत को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- नजफगढ़ स्टेडियम के प्रबंधक व मुख्य कोच राजेश सहरावत को शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार की ओर से शिक्षक दिवस पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजेश सहरावत को दिल्ली देहात में खेलों को बढ़ावा देने के लिए श्रेष्ठ कोच के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हर साल शिक्षक दिवस पर दिल्ली सरकार शिक्षा व खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करती है। जिसके तहत इस बार खेलों के स्तर पर नजफगढ़ के प्रबंधक व मुख्य कोच राजेश सहरावत का सर्वश्रेष्ठ कोच के रूप में चयन हुआ। राजेश सहरावत पिछले 26 साल से नजफगढ़ देहात में खेलों में बच्चों का भविष्य संवारने में जुटे है। उनके मार्गदर्शन व कोचिंग में इस स्टेडियम से अनेको खिलाड़ियों ने प्रदेश, नेशनल व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस सम्मान समारोह में दिल्ली के चीफ सेक्रेट्री अनिल देव, शिक्षा सचिव संदीप कुमार, शिक्षा निदेशक विनय भूषण व उप खेल निदेशक धर्मेंन्द्र सिंह भी उपस्थित थे। हालांकि नजफगढ़ ने प्रदेश से लेकर नेशनल व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनेकों खिलाड़ी दिये है लेकिन अभी तक प्रदेश या केंद्र की तरफ से इस क्षेत्र के कोचों को कोई सम्मान नही मिला था। दिल्ली देहात में किसी कोच को पहली बार मिले इस सम्मान से पूरे नजफगढ़ देहात में खुशी की लहर दौड़ रही है। वहीं ओलंपियन महाबली सतपाल व दिल्ली सरकार के ओएसडी खेल सुशील पहलवान तथा नजफगढ़ के विधायक व दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान, विरेन्द्र दहिया कुश्ती कोच व सुरेन्द्र सिंह कबड्डी कोच ने भी राजेश सहरावत को बधाई दी है। इस संबंध में कोच राजेश सहरावत ने बताया कि उन्हे बड़ी खुशी व गर्व महसूस हो रहा है कि आखिर उनके द्वारा नजफगढ़ देहात को यह सम्मान मिला। इस सम्मान से नजफगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने में लगी नर्सरी व उनके कोचों की हौसला अफजाई होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox