मानसी शर्मा / – इन दिनों इंटरनेट मीडिया का दौर है। हालांकि, इसके कुछ दुष्प्रभाव भी होते हैं। इसी विषय पर निर्देशक अर्जुन वरैन सिंह ने फिल्म खो गए हम कहां बनाई है। अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर और म्यूजिक एलबम रविवार की रात मुंबई में जारी किया गया। इस दौरान अनन्या ने इस फिल्म की शूटिंग के समय मिली सीख को लेकर बताया, ‘अब मैं इंटरनेट मीडिया पर इतनी ज्यादा चीजें नहीं पोस्ट करती हूं। इस फिल्म को करते हुए मुझे अहसास हुआ कि मैं अपनी जिंदगी में क्या-क्या गलत कर रही थी। हर चीज के बारे में पोस्ट करना और लोगों को दिखाना कि मेरी जिंदगी कितनी दिलचस्प और मजेदार है, जबकि वास्तविकता में उस समय मैं कई बार किसी कोने में रो रही होती थी। इस फिल्म में दिखाई गई हमारी दोस्ती स्वाभाविक रही।’


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे