दो लाख बच्चों को पोलियो की दवा देने का लक्ष्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दो लाख बच्चों को पोलियो की दवा देने का लक्ष्य

मानसी शर्मा / – पल्स पोलियो अभियान के तहत उत्तरी दिल्ली जिले में जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर पल्स पोलियो की दवा निश्शुल्क दी गई। इसे लेकर जिले में एक हफ्ते तक अभियान चलाया जाएगा। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डा. नमृता नैय्यर ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन व अन्य सरकारी विभागों के सहयोग से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पोलियो बूथ पर दवा निःशुल्क पिलाई जा रही है जिसकी शुरूआत 10 दिसंबर को हुई। यह उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान दिल्ली के सभी जिलों में 11 से 15 दिसंबर तक चलेगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डा. ज्योति प्रकाश बिशोई ने बताया कि जहांगीरपुरी बी-ब्लाक के औषधालय में जिला स्तर पर पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उतरी जिले में 681 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। साथ ही मेट्रो की येलो लाइन के तीन मेट्रो स्टेशन रोहिणी सेक्टर-18, जहांगीरपुरी और जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर दवा पिलाने के लिए टीम बनाई गई है। इस अभियान में उतरी जिला में लगभग दो लाख बच्चों तक दवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। डा. सुधा गुप्ता, डा. चेतन शर्मा, डा. सोनल, डा. मनीष सैनी, डॉ. अजहर अहमद, डा. सुषमा राजपूत, रतना यादव, तरुणा कौशिक, मो. दानिश नेहा भाटिया व अन्य मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox