मानसी शर्मा /- हरियाणा के अंबाला में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई है, शहर की चौकी नंबर चार इलाके में एक 10 माह की दुधमुंही बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म कर उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
एक तरफ नवरात्रों में कन्या को जहां कंजकों के रूप में पूजा जाता है उसे माता का रूप माना जाता है वही अंबाला में भी बेटियां सुरक्षित नहीं है, शहर के चौकी नंबर 4 इलाके से एक हैवानियत भरा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है, बता दें कि चौकी 4 इलाके में एक व्यक्ति ने 10 माह की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना दिया, बच्ची के पिता की माने तो उनका कहना है कि एक व्यक्ति रोजाना उनकी बेटी को खिलाने के लिए लेकर जाता था और एक दिन शराब के नशे में वे उनकी बेटी को खंडहर में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया घर आने के बाद बेटी का रोना बंद नहीं हो रहा था जिसके बाद जब माँ ने देखा तो पुलिस में सूचना दी।
इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि शहर की चौकी नंबर चार इलाके से एक मामला सामने आए हैं। जहां पर 10 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। बच्चों के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और आरोपी जसविन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे