
मानसी शर्मा /- विश्व कप में श्रीलंका का सफर खत्म हो गया हो गया है। बीती रात राजधानी दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया। अब श्रीलंका सेमीफाइनल के रेस से बाहर चुकी है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 279रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे उन्होंने 7विकेट खोकर हासिल कर लिया। विश्व कप के इतिहास में बांग्लादेश ने पहली बार श्रीलंका को हरा दिया है।
क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था कि जब किसी प्लेयर को टाइम आउट करार दिया। मैथ्यूज बिना खेल ही आउट हो गए। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। मैथ्यूज ने फील्ड अंपायर्स ने बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन से अपील काफी अपील की। साथ ही वह मैदान पर भावुक हो गए। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।
अजीबों गरीब तरीके से आउट हुए एंजेलो मैथ्यूज
आपको बता दें श्रीलंका की पारी के दौरान 25वें ओवर में स्पिनर शाकिब अल हसन ने सदीरा समरविक्रमा को अपना शिकार बनाया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर आए। लेकिन इसी दौरान मैथ्यूज टूटा हुआ हेलमेट लेकर आ गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी को इशारा किया। लेकिन इसी बीच अंपायर ने टाइम आउट की अपील कर दी। कुछ समय तक लगा की ये मजाक कर रहा है। लेकिन शाकिब ने बताया की वह सच में अपील कर रहे है। जिसके बाद दोनों अंपायर ने मिलकर उन्हें आउट दे दिया।
146 साल में पहली बार हुआ ऐसा
अतर्राराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरूआत 1877में हुई थी। जिसके बाद आज किसी फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज को ऐसा आउट नहीं दिया गया। क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।





More Stories
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में बीआरजी के 150 धावकों ने दिखाई शानदार भागीदारी
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम