सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद, फास्ट फूड की दुकान के बाहर बैठे युवक को पैर में मारी गोली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद, फास्ट फूड की दुकान के बाहर बैठे युवक को पैर में मारी गोली

मानसी शर्मा /-  हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हो जाते हैं। ताज़ा मामला सोनीपत के जीवन नगर का है। जहां पर फास्ट फूड की दुकान के बाहर आकर बैठे युवक को उसी के जानकार बाइक सवार तीन युवक गोली मारकर फरार हो गए हैं। जीवन नगर के रहने वाले अभिषेक को पैर में गोली मारी है। घायल का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सोनीपत जिला क्राइम का हब बनता जा रहा है। सोनीपत के जीवन नगर में बैंक से लौटकर फास्ट फूड की दुकान पर बैठे हुए युवक अभिषेक क़े पैर में बाइक सवार तीन युवको दवारा  गोली मारी गई है और मौके से फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक अभिषेक के बैंक में गया हुआ था और उसके उपरांत थे वह जीवन नगर में एक फास्ट फूड की दुकान के बाहर बैठ गया। इसी दौरान एक बाइक पर तीन बाइक सवार युवक पहुंचते हैं। और मौके पर पिस्टल  निकालकर अभिषेक के पैर में गोली मारकर फरार हो जाते हैं।

आसपास के क्षेत्र में मच गया हड़कंप

वहीं गोली चलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पुलिस को सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।  घायल अभिषेक ने बताया की गोली मारने वाले तीनों युवकों को जानता है। अभिषेक डी फार्मा करने के बाद घर पर रह रहा था और बैंक से लौटने के बाद वह दुकान पर बैठा हुआ था।

किसी के साथ उसकी कोई रंजिश भी नहीं है- पीड़ित

घायल अभिषेक ने बताया की गोली मारने वाले विशाल चोपड़ा, ध्रुव और रोहित हैं। घायल अभिषेक का कहना है कि किसी के साथ उसकी कोई रंजिश भी नहीं है। वहीं दूसरी तरफ पर पुलिस से पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस ने घायल अभिषेक बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घायल की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox