
मानसी शर्मा /- देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान वाला दिन काफी करीब है। जहां भाजपा अपनी पूरी ताकत इस में झोंक रही है। वहीं विपक्ष द्वारा बनाया गया गठबंधन के दो बड़े दलों में मतभेद देखने को मिल रहा है। दरअसल हुआ यूं कि एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ से साप नेता अखिलेश को लेकर कुछ सवाल किया गया। जिसमें उन्होंने कोई जवाब तो नहीं दिया।लेकिन उन्होंने कहा कि छोड़ा भई अखिलेश-वखिलेश। वहीं इस पर अब सपा नेता की प्रतिक्रिया सामने आई है।
कमलनाथ के बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया
सपा नेता ने मीडिया ने बातचीत करते हुए कहा कि जिसके नाम ही कमल हो तो वो वखिलेश ही कहेंगे। अखिलेश तो नहीं कहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वखिलेश कौन है अखिलेश तो है ना। तो अगर ये बातें कहेंगे तो समाजवादी पार्टी भी इन बातों को कह सकती है। लेकिन हम उन उलझनों में नहीं फंसना चाहते है।
‘अपने छोटे नेता को ऐसे बयान ना दिलवाएं’
उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ जी से हमारे संबंध बहुत अच्छे है। नाम देखो उनका कितना अच्छा है। जिनके नाम में कमल हो तो वो वखिलेश ही कहेंगे। अखिलेश नहीं कहेंगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें पता होता कि विपक्ष का गठबंधन विधानसभा स्तर के चुनाव के लिए नहीं है तो उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में गठबंधन के लिए बातचीत ही नहीं करती। अगर सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए तालमेल की बात होगी तो उस पर ही विचार किया जाएगा।
सपा के अध्यक्ष ने कहा कि जैसा व्यवहार समाजवादी पार्टी के साथ होगा। वैसे ही व्यवहार उन्हें यूपी में देखने को मिलेगा। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के बड़ा नेताओं से अपील करूंगा कि अपने छोटे नेताओं से इस तरह के बयान न दिलवाएं। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। कमलनाथ से पहले मे अखिलेश यादव को लेकर कई बयान दिए है।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा
मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात