थलापति विजय की लियो का बॉक्स ऑफिस पर हंगामा, पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140 करोड़, बनाए 6 रिकॉर्ड्स

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

थलापति विजय की लियो का बॉक्स ऑफिस पर हंगामा, पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140 करोड़, बनाए 6 रिकॉर्ड्स

मानसी शर्मा /- फिल्म लियो के साथ ही लोकेश कनकराज के सिनेमैटिक यूनिवर्स का आधिकारिक ऐलान हो गया है। फिल्म में थलापति विजय के स्वैग को फैन्स पसंद कर रहे हैं और खूब तारीफें कर रहे हैं। हालांकि ट्विटर पर फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बंपर कमाई की है और 2023 में वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी ओपनिंग वाली इंडियन फिल्म भी बन गई है। इसके साथ ही लियो ने कुल 6 बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं।

फिल्म ने पहले दिन बनाए रिकॉर्ड्स..

फिल्म लियो को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है और उम्मीद है कि फिल्म शनिवार और रविवार को भी मोटी कमाई कर सकती है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म लियो ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 रिकॉर्ड्स बना दिए हैं।

– 2023 की रिलीज फिल्मों में वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी ओपनिंग

–  2023 में तमिलनाडु में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म

– कर्नाटक में कॉलीवुड फिल्म की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग

– केरल में अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग

– आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 2023 में रिलीज कॉलीवुड फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग

– इंडिया में कॉलीवुड फिल्म की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग

पहले दिन  वर्ल्ड वाइड 140 करोड़ …

थलापति विजय की फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 63 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 74 करोड़ रुपये रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तमिलनाडु में 30 करोड़ रुपये, केरल में 11 करोड़ रुपये, कर्नाटक में 14 करोड़ रुपये, एपी/टीजी में 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ओवरसीज में फिल्म की कमाई 66 करोड़ रुपये रही है। जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140 करोड़ रुपये होता है। ‘लियो’ की इस बंपर शुरुआत के जरिए विजय थलापति ने ये साबित कर दिया है कि ऐसे ही उन्हें साउथ सिनेमा का सबसे चहेता कलाकार माना जाता है। पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने वाली ‘लियो’ ने रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’ जैसी कई साउथ फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड फिल्मों के आधार पर देखा जाए तो ‘लियो’ ओपनिंग डे की कमाई की तुलना में सनी देओल स्टारर गदर 2 और शाह रुख खान की इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान से आगे निकल गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox