मानसी शर्मा /- पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान सोमवार, 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के कारगिल में देश के लिए शहीद हुए बहादुर जवान परविन्दर सिंह के घर पहुंचे। सीएम मान ने शहीद परविन्दर सिंह के परिजनों से मुलाकात की। और जवान के परिवार को आर्थिक मदद की राशि देते हुए 1 करोड़ रुपए का चैक सौंपा है।
शहीद जवान की याद में प्रतिमा
सीएम मान ने शहीद जवान परविन्दर सिंह की याद में गांव में प्रतिमा लगाने का भी ऐलान किया। शहीद परविन्दर सिंह के माता-पिता के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम मान ने कहा कि देश हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा। जो अपने देश की रक्षा करते हुए जान न्योछावर कर देते हैं। सीएम ने कहा कि परिवार की ओर से शहीद की पत्नी के लिए नौकरी की मांग की गई है और राज्य सरकार शहीद की पत्नी को नौकरी देगी।
शहीद परिवार या राज्य के नहीं बल्कि देश के होते हैं
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि परविन्दर सिंह का परिवार देश सेवा के प्रति समर्पित है। उनके पिता जी भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं और उनके भाई भी भारतीय फ़ौज में हैं। उन्होंने कहा कि शहीद किसी एक परिवार या राज्य के नहीं बल्कि पूरे देश के होते है।v


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा