पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान शहीद परविन्दर सिंह के घर पहुंचे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान शहीद परविन्दर सिंह के घर पहुंचे

मानसी शर्मा /- पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान सोमवार, 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के कारगिल में  देश के लिए शहीद हुए बहादुर जवान परविन्दर सिंह के घर पहुंचे। सीएम मान ने शहीद परविन्दर सिंह के परिजनों से मुलाकात की। और जवान के परिवार को आर्थिक मदद की राशि देते हुए 1 करोड़ रुपए का चैक सौंपा है।

शहीद जवान की याद में प्रतिमा
सीएम मान ने शहीद जवान परविन्दर सिंह की याद में गांव में प्रतिमा लगाने का भी ऐलान किया। शहीद परविन्दर सिंह के माता-पिता के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम मान ने कहा कि देश हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा। जो अपने देश की रक्षा करते हुए जान न्योछावर कर देते हैं। सीएम ने कहा कि परिवार की ओर से शहीद की पत्नी के लिए नौकरी की मांग की गई है और राज्य सरकार शहीद की पत्नी को नौकरी देगी।

शहीद परिवार या राज्य के नहीं बल्कि देश के होते हैं
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि परविन्दर सिंह का परिवार देश सेवा के प्रति समर्पित है। उनके पिता जी भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं और उनके भाई भी भारतीय फ़ौज में हैं। उन्होंने कहा कि शहीद किसी एक परिवार या राज्य के नहीं बल्कि पूरे देश के होते है।v

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox