दिवाली से पहले मिलने जा रही है किसानों को बड़ी खुशखबरी, MSP में की इतने रुपए की बढ़ोतरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिवाली से पहले मिलने जा रही है किसानों को बड़ी खुशखबरी, MSP में की इतने रुपए की बढ़ोतरी

मानसी शर्मा /- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने किसानों के लिए एक खुशखबरी का ऐलान किया है। दरअसल उन्होंने तिलहन और सरसों में एमएसपी बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता(DA) और पेंशनरों के महंगाई राहत(DR) में 1 जुलाई 2023 से 4% की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है।

तिलहन और सरसों में 200 रूपये की बढ़ोतरी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि रबी की 6 फसलों के MSP को निर्धारित करने का निर्णय किया गया है। तिलहन और सरसों में MSP में 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। गेहूं के लिए 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। चने के लिए 105 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे विभाग के नॉन गजेटेड रेलवे कर्मियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस त्योहारों के अवसर पर दिया जाएगा।

‘13 गिगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा विकसित करने की नीति बनी’

उन्होंने आगे कहा कि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 13 गिगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा विकसित करने की नीति बनाई है। नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े सौर प्लांट के संचरण के लिए लाइन होनी बहुत आवश्यक है। 5 गिगावॉट की क्षमता वाली लाइन को लद्दाख से मुख्य ग्रेड तक लाने के लिए मंजूरी दी गई है, जिसकी अनुमोदित लागत 20,773 करोड़ रुपये है। ये लाइन लद्दाख से हरियाणा के कैथल तक आएगी… इस परियोजना की कुल लागत का 40% केंद्रीय अनुदान से उपलब्ध कराया जाएगा और बाकी 60% की व्यवस्था पावर ग्रेड करेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox