दिल्ली सरकार ने एक बार फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली सरकार ने एक बार फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

-दिल्ली सरकार ने शहर में सिविल कर्मचारियों के आदेश का पालन नही करने को लेकर एससी में की शिकायत

नई दिल्ली/भावना शर्मा/ – दिल्ली सरकार शहर में सिविल कर्मचारियों द्वारा आदेश का पालन नही करने को लेकर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सरकार का कहना है कि शहर में सिविल कर्मचारी सरकार के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।
          दिल्ली सरकार ने संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित केंद्र सरकार के एनसीटीडी (संशोधन) अधिनियम, 2023 की वैधता को चुनौती देने वाली अपनी याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए अदालत से आग्रह किया है। इसपर शीर्ष अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार को मामले की रिपोर्ट तैयार करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है।

सनातन धर्म पर दी गई टिप्पणी को लेकर याचिका
दिल्ली के एक वकील ने सनातन धर्म पर दी गई टिप्पणियों को लेकर केस दर्ज करने के लिए एक याचिका दी थी, जिसपर शीर्ष अदालत सुनवाई के लिए तैयार हो गई है। उसने याचिका को स्वीकार कर लिया है।
           दरअसल, वकील ने सनातन धर्म पर टिप्पणी देने के लिए तमिलनाडु के मंत्री व डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन और सांसद ए राजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग के लिए एक याचिका दी थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox