18’पहले विदेशी निवेशकों को डराया जाता था- पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

18’पहले विदेशी निवेशकों को डराया जाता था- पीएम मोदी

-वाइब्रेंट गुजरात समिट में पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना

अहमदाबाद/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनदिनों गुजरात दौरे पर हैं। वह अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित एक रॉबोटिक प्रदर्शनी में शामिल भी हुए। इसके साथ ही उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन भी किया। रॉबोटिक प्रदर्शनी में पीएम मोदी ने वहां मौजूद कर्मचारियों से बातचीत भी की और वहां रखे सभी रोबोटिक चीजों का जायजा भी लिया। पीएम मोदी ने वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन करते हुए बताया कि उन्होंने एक बीज बोया था जो अब वटवृक्ष बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनदिनों गुजरात दौरे पर हैं। वह अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित एक रॉबोटिक प्रदर्शनी में शामिल भी हुए। इसके साथ ही उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन भी किया। रॉबोटिक प्रदर्शनी में पीएम मोदी ने वहां मौजूद कर्मचारियों से बातचीत भी की और वहां रखे सभी रोबोटिक चीजों का जायजा भी लिया।

पीएम मोदी ने किया वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन
पीएम मोदी ने वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन करते हुए बताया कि उन्होंने एक बीज बोया था जो अब वटवृक्ष बन गया है। समिट में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ’वाइव्रेंट गुजरात केवल ब्रांडिंग का कार्यक्रम नहीं है बल्कि उससे भी ज्यादा जुड़ाव का कार्यक्रम है। मेरे लिए यह वो जुड़ाव है जो मेरे और गुजरात के 7 करोड़ नागरिकों और उनके सामर्थ्य से जुड़ा हुआ है। 20 साल पहले हमने एक बीज बोया था, जो आज बड़ा एक विशाल और वृहद वाइब्रेंट वटवृक्ष बन गया है।’उन्होंने आगे कहा, ’मुख्यमंत्री के तौर पर भले ही उस समय मेरे पास ज्यादा अनुभव नहीं था। लेकिन मुझे अपने गुजरात के लोगों पर अटूट भरोसा था।’

कांग्रेस पर साधा निशाना
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर गुजरात के विकास को लेकर बेरुखी दिखाने का आरोप भी लगाया। पीएम मोदी ने कहा, वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन ऐसे माहौल में किया गया था, जब तत्कालीन केंद्र सरकार गुजरात के विकास को लेकर बेरुखी दिखाती थी। विदेशी निवेशकों को धमकाया जाता था कि गुजरात मत जाओ, इतना डराने के बाद भी विदेशी निवेशक गुजरात आए।
         पीएम मोदी ने यह भी कहा कि साल 2009 में वैश्विक मंदी के दौरान भी इस समिट का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि वाइव्रेंट गुजरात की सफलता में योजना, कल्पना और कार्यान्वयन शामिल है। वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल भी शामिल हुए। साल 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहला वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुआ था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox