उमा भारती बढ़ा सकती हैं बीजेपी के लिए मुश्किल , कहा पीएम को लिखा था पत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उमा भारती बढ़ा सकती हैं बीजेपी के लिए मुश्किल , कहा पीएम को लिखा था पत्र

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा –  पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर है। वही , भारतीय जनता पार्टी की नेता और सांसद उमा भारती ने कुछ ऐसा बोल दिया जिसने बीजेपी की मुश्किलें खड़ी कर दी। दरअसल, उमा भारती ने महिला आरक्षण विधेयक में ओबीसी आरक्षण की मांग दी है।

ओबीसी आरक्षण पर देंगे सकारात्मक संकेत

 पीएम के मध्य प्रदेश के दौरे से पहले उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री जी का भोपाल की धरती पर स्वागत। वह गरीबों एवं पिछड़ों के मसीहा हैं, मुझे यकीन है कि वह महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण पर सकारात्मक संकेत देकर जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी उमा भारती ने पीएम मोदी को पत्र लिखा था और कहा था कि 33प्रतिशत आरक्षित सीटों में से 50प्रतिशत एसटी, एससी और ओबीसी महिलाओं के लिए अलग रखी जाएं।

पीएम मोदी को लिखा था पत्र

 पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में भारती ने मांग की थी कि 50फीसदी सीटें एसटी, एससी और ओबीसी समुदायों के लिए अलग रखी जाएं। भारती ने विधेयक पारित करने के केंद्र के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम देश की महिलाओं के लिए खुशी की बात है।उमा भारती ने याद दिलाया कि जब 1996में तत्कालीन प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने महिला आरक्षण विधेयक सदन में पेश किया था, तब उन्होंने इस विधेयक में एक संशोधन पेश किया था। जिसका समर्थन आधे से अधिक सदन किया था साथ ही पत्र में कहा कि देवेगौड़ा ने संशोधन को स्वीकार कर लिया था। उन्होंने विधेयक को स्थायी समिति को सौंपने की घोषणा भी की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox