
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर है। वही , भारतीय जनता पार्टी की नेता और सांसद उमा भारती ने कुछ ऐसा बोल दिया जिसने बीजेपी की मुश्किलें खड़ी कर दी। दरअसल, उमा भारती ने महिला आरक्षण विधेयक में ओबीसी आरक्षण की मांग दी है।
ओबीसी आरक्षण पर देंगे सकारात्मक संकेत
पीएम के मध्य प्रदेश के दौरे से पहले उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री जी का भोपाल की धरती पर स्वागत। वह गरीबों एवं पिछड़ों के मसीहा हैं, मुझे यकीन है कि वह महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण पर सकारात्मक संकेत देकर जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी उमा भारती ने पीएम मोदी को पत्र लिखा था और कहा था कि 33प्रतिशत आरक्षित सीटों में से 50प्रतिशत एसटी, एससी और ओबीसी महिलाओं के लिए अलग रखी जाएं।
पीएम मोदी को लिखा था पत्र
पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में भारती ने मांग की थी कि 50फीसदी सीटें एसटी, एससी और ओबीसी समुदायों के लिए अलग रखी जाएं। भारती ने विधेयक पारित करने के केंद्र के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम देश की महिलाओं के लिए खुशी की बात है।उमा भारती ने याद दिलाया कि जब 1996में तत्कालीन प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने महिला आरक्षण विधेयक सदन में पेश किया था, तब उन्होंने इस विधेयक में एक संशोधन पेश किया था। जिसका समर्थन आधे से अधिक सदन किया था साथ ही पत्र में कहा कि देवेगौड़ा ने संशोधन को स्वीकार कर लिया था। उन्होंने विधेयक को स्थायी समिति को सौंपने की घोषणा भी की थी।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,