नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / बॉलीवुड / मानसी शर्मा – मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में है। लेकिन हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया है। इन सब के बीच मलाइका ने ब्रेकअप की खबरों को हवा दे दी है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के परिवार को अनफॉलो कर दिया है।
मलाइका-अर्जुन का हुआ ब्रेकअप!
दरअसल एक्ट्रेस और अर्जुन की लव लाइफ के बारे में हर किसी को पता है। वहीं दोनों ने एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने की बात भी स्वीकार की हुई है। लेकिन इन दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रहे है। इतना ही नहीं ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अब मलाइका अरोड़ा ने एक्टर के परिवार के सदस्यों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। अब ये सब तो ब्रेकअप की और ही इशारा कर रही है।
एक्टर के पूरे परिवार को मलाइका ने किया अनफॉलो
बता दें कि मलाइका ने अर्जुन की बहनों अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, मलाइका अब अर्जुन के पिता बोनी कपूर और उनके भाई अनिल कपूर को भी फॉलो नहीं कर रही हैं। वहीं मलाइका अभी भी इंस्टाग्राम पर एक विलेन रिटर्न्स अभिनेता को फॉलो कर रही हैं। इस खबर को जानने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। लोग यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि आखिर दोनों ने अपनी राहें जुदा क्यों की हैं।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन