सगाई के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सगाई के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

- नंदी हॉल में की पूजा अर्चना - धोती में नजर आए राघव चढ़ा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / बॉलीवुड / मानसी शर्मा – परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला में सगाई की थी, जिसके बाद से ही दोनों मंदिरों और गुरुद्वारे में पूजा अर्चना करने और मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। अब दोनों की हाल ही में कई बाबा महाकाल के मंदिर में दर्शन करता नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा बताया गया है कि ये परिणीति राघव चड्ढा के साथ 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इससे पहले दोनों भगवान का आशीर्वाद लेने महाकाल की शरण में पहुंचे है। हालांकि, मंदिर के नियमों के चलते ये कपल गर्भगृह में तो नहीं जा पाए।लेकिन, नंदी हॉल से दोनों ने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं चांदी द्वार पर दोनों ने माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद लिया।

महाकाल मंदिर के पुजारी ने दी जानकारी

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु की माने तो परिणीति बाबा महाकाल की अनन्या भक्त हैं। 26 दिसंबर 2022 को भी वो बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के वह उज्जेन पहुंची थी। इसके बाद वो अब राघव चड्ढा के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची है।

दोनों ने नियमों का पालन किया

दरअसल, इस मौके पर परिणीति साड़ी पहने नजर आई तो राघव चढ्डा भी धोती पहनकर दर्शन के लिए पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने लाल शॉल भी लपेटा हुआ था। बता दें कि महाकाल मंदिर के नियमों के अनुसार नंदी गृह तक जाने वाले दर्शनार्थियों को पारंपरिक वेशभूषा पहनना अनिवार्य होता है। इन दोनों ने भी इन नियमों का पालन किया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशिर्वाद लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox