फिर एक बार लगी आम आदमी को महंगाई की मार टमाटर के बाद मसाले के दाम ने बढ़ाई टेंशन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फिर एक बार लगी आम आदमी को महंगाई की मार टमाटर के बाद मसाले के दाम ने बढ़ाई टेंशन

- टमाटर के बाद अब मसालों के बड़े दाम

देश के अधिकतर राज्यों में कुछ दिनो पहले टमाटर के बढ़ते भाव की वजह से आम आदमी की थाली से मानों टमाटर गायब हो गया था, लेकिन कुछ राज्यों की सरकारों की ओर से कम दामों पर जनता को टमाटर उपलब्ध कराए गए थे। वहीं, अन्य सब्जियों के दाम में भी बढ़ोतरी हो रही है जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। लेकिन अब सब्जियों के दाम के बाद अब दाल व मसालों के बढ़ते भाव लोगों को परेशान कर रहे है। इनकी कीमतों में बढ़ोतरी होने से लोगों की मुश्किले बढ़ा दी है। दाल में तड़का लगाने वाले मसालों के दाम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे है। इससे आम लोगों की गृहस्थी पूरी तरह से गड़बड़ा गई है।
टमाटर के बाद अब मसालों के बड़े दाम
दरअसल, अभी तक लोगों के दिलो दिमाग में टमाटर, हरी मिर्च, हरे धनिया के साथ सब्जियों के ऊंचे दाम ही छाए हुए थे। लेकिन अब आदमी की मुश्किलेx और बढ़ती जा रही है। दाल के साथ मसालों के दाम में भी पहले के मुताबिक काफी बढ़ गए हैं। वर्तमान समय में अरहर की दाल 160 रुपये किलो की दर से बाजार में बिक रही है। हल्दी, जीरा, लौंग सहित अन्य मसालों के दाम भी लोगों के लिए आसमान छूते जा रहे है।
खाद्य सामग्री की कीमतों में एक महीने में क्या बदलाव आया
खाद्य सामग्री — 20 जुलाई — 20 अगस्त
अरहर दाल   — 140   — 160
मूंग दाल  — 110  — 120
चना दाल  — 65 — 75
मटर दाल —  60  — 65
आटा  —  28 — 32
चावल बासमती — 100  — 110
बेसन  — 70 —  80
जीरा — 680   — 750
सौंफ — 220 — 250
कालीमिर्च — 650 —  700
छोटी इलायची — 1400 — 1800
लौंग   —  900 — 1200
मिर्च  — 270  — 275
धनिया — 95  —  100
हल्दी  — 100  — 160
सब्जियों के दाम
सब्जी — 10 अगस्त — 20 अगस्त
प्याज  — 30  — 35
टमाटर  — 60 — 70
लहसुन — 160   — 180
तरोई — 20  — 30
लौकी —  40 — 30
कद्दू —  25 — 30
हरा मिर्च — 70 — 80

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox