10 साल की उम्र में लखनऊ के बच्चे ने दिखाया अपना जलवा 25 दिनों में लिख डाली किताब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

10 साल की उम्र में लखनऊ के बच्चे ने दिखाया अपना जलवा 25 दिनों में लिख डाली किताब

- लखनऊ के बच्चे ने लिख डाली धर्म की किताब

बुलंद हौंसलों के आगे उम्र भी परस्त हो जाती है….ये काहत साबित करके दिखा दी है यूपी की राजधानी में रहने वाले एक 10 साल के बच्चे ने। दरअसल 10 साल के आयुष्मान प्रसाद नाम के बच्चे ने एक पूरी किताब लिख दी है। इतना ही नहीं यह किताब पब्लिश भी हुई है। अब ये कैसे हुआ। चलिए आपको बताते है।
लखनऊ के बच्चे ने लिख डाली धर्म की किताब

दरअसल लखनऊ में रहने वाले एक आयुष्मान प्रसाद के बच्चे ने ‘दा एज्यूर वैली’ (The Azure Valley)नाम की एक पुस्तक लिखी  है। यह किताब कोई मामूली पुस्तक नहीं, बल्कि इसमें अधर्म पर धर्म की जीत की शिक्षा दी गई है। आयुष्मान ने इस किताब को लिखने की प्रेरणा अपने नाना बृजलाल से ली है, जो उत्तर प्रदेश के डीजीपी रह चुके हैं और वर्तमान में मेंबर ऑफ राज्यसभा हैं। बच्चे ने 25दिन के अंदर इस किताब को लिख डाला।
25 दिनों के अंदर किताब को किया पूरा
आयुष्मान प्रसाद लखनऊ के ही एक निजी स्कूल में कक्षा 6के छात्र हैं। इस किताब के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें जादुई फूल हैं, जो धर्म की रक्षा करते हैं। यह सभी फूल एक साम्राज्य के अंदर होते हैं, जहां पर धर्म का पालन किया जाता है, लेकिन तभी वहां पर कुछ बुरे लोग आ जाते हैं, जो इन जादुई फूलों को बर्बाद करने की कोशिश करते हैं। यहीं से शुरू होती है धर्म को बचाने की लड़ाई। यह किताब Bribooks वेबसाइट से खरीदी जा सकती है। इसकी कीमत 350रुपये है।
बताया जा रहा है कि इस किताब की शुरुआत स्कूल में सभी बच्चों को एक कहानी लिखने का प्रोजेक्ट दिया गया था, जब उन्होंने कहानी लिखनी शुरू की तो सबसे पहले उसका विषय लिया अधर्म पर धर्म की जीत।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox