गुलाम नबी आजाद ने मुसलमानों को लेकर किया बड़ा खुलासा कहा सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे….

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुलाम नबी आजाद ने मुसलमानों को लेकर किया बड़ा खुलासा कहा सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे….

-गुलाम नबी आजाद ने दिया चौका देने वाला बयान

मानसी शर्मा/- कांग्रेस के पूर्व नेता और डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) गुलाम नबी आजाद ने मुसलमानों को लेकर एक विवादित्त बयान दिया है। आजाद ने कहा कि हिंदू धर्म इस्लाम से काफी ज्यादा पुराना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे। आपको बता दें कि , सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गुलाम नबी आजाद का वीडियो जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का है. आजाद 9 अगस्त को यहां भाषण देने पहुंचे थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा था कि 1500 साल पहले इस्लाम का जन्म हुआ था। भारत में कोई भी बाहरी नहीं है। हम सभी इस देश के हैं. भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे, जो बाद में कनवर्ट हो गए।

भाषण के दौरान गुलाब नबी आजाद ने कहा कि कश्मीर में 600 साल पहले सिर्फ कश्मीरी पंडित थे. फिर कई लोग कनवर्ट होकर मुसलमान बन गए। इस दौरान आजाद ने लोगों से भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा,’धर्म को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए. लोगों को धर्म के नाम पर वोट नहीं देना चाहिए।

तो फिर हिंदू-मुसलमान क्यों करना?

डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के चीफ गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मुसलमान भी इस जमीन के अंदर जाता है। उसका मांस उसकी हड्डियां भी इसी भारत माता की धरती का हिस्सा बन जाते हैं। तो फिर हिंदू-मुसलमान क्यों करना? दोनों इसी मिट्टी में मिल जाते हैं। कहने का मतलब यह है कि यह सब सियासी जंग है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox