जयपुर में दिग्विजय चौटाला गिरफ्तार, छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जयपुर में दिग्विजय चौटाला गिरफ्तार, छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

-बोले- गहलोत सरकार को औकात दिखाएंगे, राजस्थान यूनिवर्सिटी से किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- राजस्थान की राजधानी जयपुर में छात्र संघ के चुनाव को लेकर राजस्थान सरकार पर दमनकारी नीतियों के आरोप को लेकर प्रदर्शन कर रहे जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला को बुधवार राजस्थान यूनिवर्सिटी से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिग्विजय जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके साथ जजपा के छात्र विंग इनसो की हरियाणा इकाई के प्रदेशध्यक्ष प्रदीप देशवाल भी थे।


राजस्थान पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह राज्य की कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियां है। राजस्थान में अशोक गहलोत की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार को वह उसकी औकात दिखाकर रहेंगे। यदि हरियाणा में हम छात्र संघ चुनाव बहाल करवा सकते हैं तो राजस्थान में भी करवाएंगे। छात्र हित में सरकार को जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव करवाने चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox