
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- राजस्थान की राजधानी जयपुर में छात्र संघ के चुनाव को लेकर राजस्थान सरकार पर दमनकारी नीतियों के आरोप को लेकर प्रदर्शन कर रहे जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला को बुधवार राजस्थान यूनिवर्सिटी से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिग्विजय जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके साथ जजपा के छात्र विंग इनसो की हरियाणा इकाई के प्रदेशध्यक्ष प्रदीप देशवाल भी थे।

राजस्थान पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह राज्य की कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियां है। राजस्थान में अशोक गहलोत की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार को वह उसकी औकात दिखाकर रहेंगे। यदि हरियाणा में हम छात्र संघ चुनाव बहाल करवा सकते हैं तो राजस्थान में भी करवाएंगे। छात्र हित में सरकार को जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव करवाने चाहिए।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी