राजधानी को कचरा मुक्त करने के लिए आप ने चलाया सफाई महाअभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजधानी को कचरा मुक्त करने के लिए आप ने चलाया सफाई महाअभियान

-दिल्ली की मेयर समेत पार्षद उतरे सड़कों पर, बनाई गई तीन हजार टीमें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश की राजधानी दिल्लीको साफ सुथरा और कचरा मुक्त करने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कवायद शुरू कर दी है। दिल्ली की मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने इसके लिए सफाई महाअभियान की शुरूआत की है। यह अभियान दिल्ली के सभी 250 वार्डों में चलाया जाएगा। अभियान को लेकर 3 हजार टीमें बनाई गई हैं। जिसमें 50 गलियों के ऊपर एक टीम बनाई गई है, जोकि सुबह गलियों का निरीक्षण करेंगी। गलियों में कूड़ा मिलने पर शिकायत कर तत्काल सफाई कार्रवाई की जाएगी।


                  आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद, विधायक और सफाई कर्मचारी मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली को स्वच्छ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये अभियान जरूर सफल होगा और दिल्ली साफ सुथरी बनेगी। एमसीडी की मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि अब समय आ गया है कि आने वाले वर्षों के लिए एक मिसाल कायम करें।
               

एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय में इस संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि एमसीडी में पिछली सरकार ने कुछ कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि एमसीडी के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक सभी को एक तारीख को सैलरी देना शुरू किया है। डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि उम्मीद से कई गुना ज्यादा जनता का सहयोग मिल रहा है। वहीं लोगों ने सफाई कर्मचारियों और पार्षदों की तारीफ भी की है। लोगों ने कहा कि यह पहल काफी अच्छी है। इसी तरह आगे कार्य हो तो दिल्ली जल्द कूड़ा मुक्त हो जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox