पृथ्वीराज चव्हाण के बाद अब विपक्षी नेता वडेट्टीवार ने भी किया अजित पवार के सीएम बनने का दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पृथ्वीराज चव्हाण के बाद अब विपक्षी नेता वडेट्टीवार ने भी किया अजित पवार के सीएम बनने का दावा

-बोले- ’शिंदे की जगह महाराष्ट्र के सीएम बन सकते हैं अजित पवार’, एकनाथ शिंदे को बताया बिमार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/- एक तरफ अजित पवार व शरद पवार की मुलाकातों को लेकर उद्धव शिवसेना शरद पवार पर हमलावर है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष महाराष्ट्र में अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने के बार-बार दावे कर रहा है। पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने और अब विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बागी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार, एकनाथ शिंदे की जगह मुख्यमंत्री बन सकते हैं। गढ़चिरौली शहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ’स्वास्थ्य आधार’ पर उनकी जगह लेने की तैयारी चल रही है।


               उन्होंने कहा कि शिंद के संभावित प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) की अटकलों के मद्देनजर राकांपा प्रमुख शरद पवार और अजित पवार (राकांपा के बागी विधायकों का नेतृत्व करने वाले) के बीच हाल ही में पुणे में मुलाकात हुई थी। सतारा में शिंदे के पैतृक गांव में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा उस समय तेज हो गई थी जब उनके समर्थक और विधायक संजय शिरसाट ने हाल ही में दावा किया कि मुख्यमंत्री बीमार पड़ गए हैं, क्योंकि वह चौबीस घंटे काम करते हैं।
               वडेट्टीवार ने कहा, ’एकनाथ शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराने और उनकी जगह नया मुख्यमंत्री बनाने की चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी सामने आ रही है।’ महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा है कि शिंदे की तबीयत ठीक नहीं है।
               उन्होंने कहा, ’मुझे डर है कि उन्हें (शिंदे को) दो महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है और चिकित्सा आधार पर उन्हें बदला जा सकता है। महाराष्ट्र के लोग पूछ रहे हैं कि क्या शिंदे को चिकित्सा आधार पर अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है।’


               शिवसेना के मुखपत्र ’सामना’ में शिंदे की बीमारी के बारे में विधायक शिरसाट के दावे का भी जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि शिंदे चौबीस घंटे काम करते हैं, लेकिन यह राज्य में कहीं भी दिखता नहीं है। अगर उन्होंने अपना पद खोने के डर से अपनी नींद उड़ा दी है, तो यह नहीं कहा जा सकता है कि वह चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।  
             

सामना में कहा गया है कि अगर शिरसाट का दावा सही है तो शिंदे को आईसीयू में भर्ती कराया जाना चाहिए और उन्हें देवेंद्र फडणवीस या अजित पवार से मिलने से दूर रखा जाना चाहिए। शिंदे को मुंबई या ठाणे के किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।  दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने पिछले महीने दावा किया था कि शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल अजित पवार को 10 अगस्त के आसपास मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
             

   इस दावे को भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खारिज कर दिया था। फडणवीस ने कहा था कि अजित पवार इस तथ्य से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और यह बात उन्हें दो जुलाई से पहले हुई बैठकों के दौरान बताई गई थी, जब वह राकांपा के आठ विधायकों के साथ राज्य सरकार में शामिल हुए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox