नजफगढ़ में सरकारी कर्मचारी मेट्रो के सामने पटरी पर लेटा, मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में सरकारी कर्मचारी मेट्रो के सामने पटरी पर लेटा, मौत

-नजफगढ़ के प्रेम नगर कॉलोनी का रहने वाला था मृतक -मां बाप की इकलौती संतान था, मां-बाप, पत्नी व 3 साल की बच्ची को पीछे छोड़ गया मृतक

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नजफगढ़/ नई दिल्ली/सुनील कुमार/- नजफगढ़ के दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर आज सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर एक सरकारी कर्मचारी ने मेट्रो के सामने लेट कर आत्महत्या कर ली। मृतक का की पहचान 31 वर्षीय मनीष गुलिया के तौर पर हुई है जो नजफगढ़ के प्रेम नगर नगर का रहने वाला था। आत्महत्या की यह घटना स्टेशन पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है की मृतक मनीष काफी समय से  डिप्रेशन में चल रहा था और उसका इलाज़ चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 31 वर्षीय मनीष गुलिया अपने माता पिता का इकलौता लड़का था और  विवाहित था और उसकी साढ़े 3 साल की एक बेटी भी है। मृतक उत्तराखंड सरकार के शिक्षा विभाग में कार्यरत था। आज सुबह करीब 8 बजकर 40 मिनट पर मृतक नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन के अंदर पंहुचा और ढांसा स्टैंड से द्वारका की तरफ जाने वाली मेट्रो के आगे लेट गया  जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मनीष के परिजन नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पहुंचे और उसके शव की पहचान की। मृतक के पिता से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष पिछले 15 -20 दिनों से किसी बात को लेकर काफी डिप्रेशन में चल रहा था जिसके चलते उसका इलाज़ भी चल रहा था लेकिन आज सुबह मनीष ने डिप्रेशन के चलते नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सामने लेट कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox