जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ में 22 जिला संयोजकों समेत 29 पदाधिकारी बनाए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ में 22 जिला संयोजकों समेत 29 पदाधिकारी बनाए

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नजफगढ़/ नई दिल्ली/सुनील कुमार/- चंडीगढ़, 30 जुलाई। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 29 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कानूनी प्रकोष्ठ के प्रभारी सूरजभान काजल, प्रदेशाध्यक्ष बलवान सुहाग व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद कानूनी सेल में 7 वरिष्ठ पदाधिकारियों और 22 जिला संयोजकों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ में पंकज मेहता और सुखराज सिंह बराड़ को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं।

जेएन भारद्वाज को प्रदेश प्रधान महासचिव, योगेश मोदी को प्रदेश संगठन सचिव, बीरेंद्र धनखड़ को प्रदेश प्रवक्ता, सुधीर धनखड़ को प्रदेश प्रचार सचिव और मेघराज यादव को प्रदेश कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनके अलावा जेजेपी कानूनी सेल में अंबाला जिले में वीरेंद्र नगल, भिवानी में देवेंद्र नकीपुर, दादरी में आनंद गोदारा, फतेहाबाद में सुरेश परोचा, फरीदाबाद में गुलाब रावत, गुरुग्राम में सतवीर तंवर, हिसार में प्रभु दयाल जाखड़, झज्जर में वरुण जाखड़, जींद में नरवाना बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट नवीन चोपड़ा, कैथल में चरण सिंह, कुरुक्षेत्र में एडवोकेट सुमेर सैनी और करनाल में एडवोकेट धर्मबीर खरकाली को जिला संयोजक बनाया गया हैं। इसी तरह महेंद्रगढ़ जिले में प्रमोद जाखड़, मेवात में कृति सोनी, पलवल में राम रतन मलिक, पंचकुला में एडवोकेट विवेक सांगा, पानीपत में अजय बिंझोल, रेवाड़ी में एडवोकेट अरुण यादव, रोहतक में रवि खत्री, सिरसा में एडवोकेट संदीप कंबोज, सोनीपत में सुरेंद्र खासा और यमुनानगर एडवोकेट सुलतान सिंह पावनी कानूनी प्रकोष्ठ में जिला संयोजक होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox