लिंग आधारित हिंसा पर दिल्ली में कार्यशाला का आयोजन  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लिंग आधारित हिंसा पर दिल्ली में कार्यशाला का आयोजन  

- बिलासपुर से मात्रिका हिरवानी व आकांक्षा ठाकुर शामिल हुई

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/बिलासपुर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में सिकिंग मॉडर्न ऐप्लीकेशन फॉर रीयल ट्रांसफार्मेशन ( स्मार्ट एनजीओ) के तत्वावधान में लिंग आधारित हिंसा पर तीन दिन की विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बिलासपुर छत्तीसगढ़ की अरपा रेडियो की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनटर मात्रिका हिरवानी और प्रोग्राम एडिटर आकांक्षा ठाकुर ने शिरकत की।

ये वर्कशॉप   स्मार्ट एनजीओ द्वारा तीन साल के लिए देश के 7 राज्यों के 13 कम्यूनिटी रेडियो के साथ चलाए जाने वाले लिंग आधारित हिंसा “हिंसा को नो” के लिए थी। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में स्मार्ट के प्रतिनिधियों  के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़कर इस विषय पर कार्य करने वाले विशेषज्ञ भी ट्रेनर के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।

अरपा रेडियो को इस दौरान 10 -10 महीने के लिए 3 फेलो भी बिलासपुर क्षेत्र के लिए चुनने हैं जिनको मासिक फेलोशिप  दी जाएगी। ज्ञातव्य है कि अरपा रेडियो द्वारा हिंसा को नो प्रोजेक्ट 4 महीनों से चलाया जा रहा था जिसमे अरपा रेडियो ने सेंदरी, गतौरी, जलसों, सेमरताल और सेमरा इन पाँच गावों के साथ मिलकर घरेलू हिंसा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किया। इसका   द्वितीय चरण एक नये सिरे से शुरू करने के लिए ये वर्कशॉप की गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox