आप ने हरियाणा संगठन का किया ऐलान, सुशील गुप्ता बने प्रदेश अध्यक्ष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आप ने हरियाणा संगठन का किया ऐलान, सुशील गुप्ता बने प्रदेश अध्यक्ष

-अशोक तंवर को कैंपेन कमेटी के चेयरमैन व पूर्व पत्रकार अनुराग ढांडा बने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- आम आदमी पार्टी ने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज अपनी हरियाणा इकाई का गठन किया है। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ सुशील कुमार गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पूर्व पत्रकार अनुराग ढांडा को प्रदेश का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक तंवर को कैंपेन कमेटी के चेयरमैन का पद दिया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी बने हैं। आप की हरियाणा इकाई द्वारा नए पदाधिकारियों की घोषणा ऐसे समय में की गई है जब पार्टी राज्य में अपना जनाधार और मजबूत करना चाह रही है, जहां अगले साल चुनाव होने हैं।

                हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने संगठन के नए पदाधिकारियों में बलवीर सिंह सैनी, बंता सिंह वाल्मीकि और चित्रा सरवारा को स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। पहले आप ने यह लिस्ट होल्ड कर ली थी। पार्टी की प्लानिंग थी कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से बड़ी रैली करवाकर इसकी घोषणा की जाए। हालांकि दूसरे दलों की चुनावी सक्रियता को देखते हुए यह लिस्ट जारी कर दी गई है।

आप में पिता-पुत्री को अहम जिम्मेदारी
आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा में संगठन के ऐलान के साथ पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह को नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी बनाया है। निर्मल सिंह 2 बार मंत्री रहे और एक बार कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। कांग्रेस में वह भूपेंद्र हुड्डा के खासमखास रहे। हरियाणा में आप की स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाई चित्रा सरवारा उनकी बेटी हैं। इससे पहले चित्रा सरवारा उत्तरी हरियाणा संयोजिका के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox