दारचा-सरचू-लेह मार्ग पर सोमवार से पुनः दौड़ेंगे वाहन, तैनात रहेंगे पुलिस के जवान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दारचा-सरचू-लेह मार्ग पर सोमवार से पुनः दौड़ेंगे वाहन, तैनात रहेंगे पुलिस के जवान

-पुलिस चेक पोस्ट दारचा और हिमाचल सीमा सरचू दोनों छोर से गाड़ियों को सुबह 6ः00 से 9ः00 बजे के बीच जाएगा छोड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/केलांग (लाहौल-स्पीति)/शिव कुमार यादव/- दुनिया के सबसे ऊंचे दारचा-सरचू-लेह मार्ग पर सोमवार से वाहन दौड़ना शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को लाहौल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अधिक बर्फबारी के कारण इस मार्ग पर वाहनों को भेजना संभव भी नहीं था। एक सप्ताह पहले इस मार्ग से 76 लोगों को रेस्क्यू किया गया था।

                 सोमवार से दारचा-सरचू-लेह मार्ग डबललेन के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन ट्रैफिक का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। केलांग से सूरजताल का रास्ता डबललेन के लिए उपयुक्त है, लेकिन आगे कुछ हिस्सों में बर्फ की संकरी कटिंग को चौड़ा करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि शुक्रवार को लाहौल होटल एसोसिएशन के लोग उनसे मिले और उनकी यह मांग थी कि मनाली-लेह सड़क को डबललेन के लिए खोला जाए। दारचा से आगे मनाली-लेह मार्ग के डबललेन खुलने से लेह-लद्दाख की ओर आवाजाही करने वाले सैलानियों के लिए राहत भरी खबर है। उपायुक्त ने कहा कि सूरजताल से भरतपुर के बीच पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। ये वायरलेस के माध्यम से संपर्क कर स्थिति से अवगत करवाते रहेंगे।

                 पुलिस चेक पोस्ट दारचा और हिमाचल सीमा सरचू दोनों छोर से गाड़ियों को सुबह 6ः00 से 9ः00 बजे के बीच छोड़ा जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि पर्यटक और आम लोग अभी फोर बाई फोर और चेन वाली गाड़ियों का अधिक इस्तेमाल करें। सूरजताल और बारालाचा में अधिक समय न रुकें, क्योंकि यहां मौसम पल-पल में बदलता है। बर्फबारी होने पर यहां कई दिक्कतें आ सकती हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox