दिल्ली कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया प्रमुख

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया प्रमुख

-दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में संदीप दीक्षित और अरविंदर सिंह लवली के साथ कन्हैया कुमार व देवेन्द्र यादव का भी नाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मजबूती प्रदान करने के लिए एक नया प्रमुख मिलने की उम्मीद प्रबल होती जा रही है। नए अध्यक्ष की इस रेस में संदीप दीक्षित, देवेंद्र यादव, अरविंदर सिंह लवली और कन्हैया कुमार का नाम सबसे आगे सामने आ रहा है। बता दें कि मौजूदा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी का तीन साल का कार्यकाल इस साल मार्च में पूरा हो गया था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम चुनावों के बाद डीपीसीसी को नया अध्यक्ष मिलना था, लेकिन प्रक्रिया में देरी होने के चलते नही मिल पाया लेकिन अब जल्द यह कमी पूरी की जा सकती है।

               पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि नए अध्यक्ष पद के लिए उठ रहे चार नामों में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित प्रबल दावेदार हैं। वहीं, देवेंद्र यादव उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी हैं। इसके अलावा कन्हैया कुमार जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और सीपीआई छोड़ साल 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे, उनके भी नाम की चर्चा चल रही है।

          
किसकी दावेदारी मजबूत?
साल 2019 के लोकसभा चुनावों में लवली ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। वे बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर से चुनाव हार गए थे। संदीप दीक्षित ने दो बार (2004 और 2009) पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र जीता था। वहीं, 2012 से 2014 तक संसद के निचले सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक भी रहे और देवेंद्र यादव 2008 से 2015 तक बादली से विधायक थे।

सूत्रों का कहना है कि, इस रेस में सबसे आगे फिलहाल लवली का नाम चल रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अरविंदर सिंह लवली की राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी छवि है। वह राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस सरकार में परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास और राजस्व मंत्री रह चुके हैं। वहीं, संदीप दीक्षित के साथ उनकी मां शीला दीक्षित और उनके किए गए कामों का नाम जुड़ा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox