अनिल अरोड़ा सह संपादक निदेशक चेतन एडवरटाइजिंग  लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023  से सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अनिल अरोड़ा सह संपादक निदेशक चेतन एडवरटाइजिंग  लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023  से सम्मानित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/- ’कृष्णा चौहान फाउंडेशन’ के तत्वाधान में ’चौथे लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023’ का भव्य आयोजन गत दिनों माया नगरी मुंबई के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में सफलतापूर्वक किया गया। ’केसीएफ’ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में मीडिया के क्षेत्र में बेहतरीन कामों की बदौलत मीडिया जगत में अपनी एक खास पहचान बनाने वाले अनिल अरोड़ा को उन चुनिदा जानी-मानी हस्तियों के साथ सम्मानित किया गया, जिन्होंने मीडिया में मुकाम बनाया है।
                ’कृष्णा चौहान फाउंडेशन’ के नेशनल प्रेसिडेंट एवं डायरेक्टर श्री कृष्णा चौहान ने इस मौके पर कहा कि श्री अनिल अरोड़ा ने जिस तरह से कोरोना काल के दौरान दुनिया एवं मीडिया के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है, साथ ही जनसेवा में अपनी अहम भूमिका निभाई, उससे उन युवाओं को भी प्रेरणा मिली है जो समाज सेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं। श्री अनिल अरोड़ा का मानना है कि यदि जीवन में सफलता की ऊँचाईयों को नित छूते रहना है तो जीवन में संघर्ष से कभी मुंह मत मोड़ो। अनिल अरोड़ा को मीडिया व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व प्रशंसनीय कार्य करने के लिए लीजेंड दादा फाल्के साहब सम्मान 2023 से विशेष तौर से कुमार सानू बॉलीवुड में मेलोडी के भारतीय पार्श्व गायक किंग, दिलीप सैन फैमस संगीतकार, सुनील पाल कॉमेडियन, शिरीन फरीद अभिनेत्री डांसर के साथ-साथ अन्य गण मान्य जनों ने सम्मानित किया। इसके साथ ही अनिल अरोड़ा सह-संपादक निदेशक चेतन एडवरटाइजिंग नई दिल्ली को सभी ने बहुत बहुत बधाई दी।
                डॉ कृष्णा चौहान के जन्म के उपलक्ष्य में 4 मई 2023 को लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023 चौथे साल में आपको कृष्णा चौहान फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद श्री अनिल अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox