पापुआ न्यू गिनी और फिजी में सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पापुआ न्यू गिनी और फिजी में सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी

-दुनियाभर में बजा भारत का डंका, पीएम ने कहा यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक कई देशों के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। इस बार भी पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। फिजी ने उन्हें ’कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया तो वहीं पापुआ न्यू गिनी ने अपने सर्वोच्च सम्मान ’द ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु’ से पीएम मोदी को नवाजा है।
                 फिजी के सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजे जाने पर पीएम मोदी ने कहा, “यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का है, सदियों पुराने भारत-फिजी संबंधों का है। पापुआ न्यू गिनी की तरफ से प्रधानमंत्री को प्रशांत द्वीप देशों की एकता के कारण और ’ग्लोबल साउथ’ की अगुवाई करने के लिए ’द ऑर्डर ऑफ लोगोहु’ दिया गया है।
                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (21 मई) को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत पीएम जेम्स मारपे ने पैर छूकर किया था। अब पापुआ न्यू गिनी ने पीएम मोदी को ’द ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु’ से नवाजा है, जोकि बहुत कम अनिवासियों को दिया गया है।

एबकल से किया गया सम्मानित
मानद पुरस्कार न होने पर पीएम मोदी को पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल व्हिप्स, जूनियर ने एक एबकल भी दिया था। एबकल पलाऊ के लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है और स्थानीय संस्कृति के साथ इसका एक मजबूत रिश्ता है। यह नेतृत्व और ज्ञान का भी प्रतीक है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox