
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में जी-7 और क्वाड बैठकों में शामिल होने के बाद रविवार (21 मई) को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। तीन देशों के अहम दौरे पर निकले पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को पापुआ न्यू गिनी में कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही पीएम मोदी एफआईपीआईसी की बैठक में भी भाग लेंगे और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के संबंधों को मजबूत करते हुए चीन पर नकेल कसने का भी काम करेंगे।

पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पापुआ न्यू गिनी की यात्रा की है। इस बीच पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचने पर पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने उनके पैर छूकर स्वागत किया जिस पर पीएम मोदी ने जेम्स मारापे को गले लगाकर उनका अभिवादन किया। पापुआ न्यू गिनी पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात भी की। पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी में तूफानी दौरा करेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के लिए निकल जाएंगे।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित