अमेरिका में पीएम मोदी का होगा ग्रैंड वेलकम, भारतीय अमेरिकी समुदाय तैयारी में जुटा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिका में पीएम मोदी का होगा ग्रैंड वेलकम, भारतीय अमेरिकी समुदाय तैयारी में जुटा

-20 बड़े अमेरिकी शहरों में निकाला जाएगा ’भारत एकता’ मार्च, जून में पहली राजकीय यात्रा पर यूएस जा रहे पीएम मोदी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले महीने होने जा रही अमेरिका यात्रा को लेकर यूएस में भारतीय समुदाय में खासा उत्साह बना हुआ है। पीटीआई के मुतबिक भारतीय-अमेरिकियों का पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम करने का प्लान बना रहे हैं और इसके लिए 18 जून को अमेरिका के 20 बड़े शहरों में ’भारत एकता दिवस’ मार्च आयोजित किया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी की यूएस की यह पहली राजकीय यात्रा है।
              पीटीआई के मुताबिक भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता और ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ भाजपा’-यूएसए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अडापा प्रसाद ने कहा, ‘भारतीय अमेरिकी समुदाय पीएम मोदी की यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित है। समुदाय वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रीय स्मारक पर 18 जून को एकत्रित हो रहा है।’

प्रतिष्ठित स्थानों पर निकाला जाएगा स्वागत मार्च
प्रसाद ने बताया, ‘और वाशिंगटन स्मारक से लिंकन स्मारक तक ‘भारत एकता दिवस’ मार्च निकाला जाएगा और पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा।’ उन्होंने रविवार को कहा कि इसके साथ ही, यूएस भर में लगभग 20 जगहों पर पूर्व से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक, प्रमुख शहरों को शामिल करते हुए, न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर और सैन में फ्रांसिस्को गोल्डन ब्रिज जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर स्वागत मार्च होंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां जारी हैं। पीटीआई के मुताबिक जिन अन्य शहरों में मार्च निकाले जाएंगे उनमें बोस्टन, शिकागो, अटलांटा, मियामी, टेम्पा, डलास, ह्यूस्टन, लॉस एंजिलिस, सैक्रामेंटो, सैन फ्रांसिस्को, कोलंबस और सेंट लुइस शामिल हैं।

पहली बार राजकीय यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी
बता दें पीएम मोदी जून में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन के निमंत्रण पर अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला 22 जून को राजकीय डिनर में मोदी की मेजबानी भी करेंगे।
                 गौतरलब है कि 2014 में सत्ता संभालने के बाद से पीएम मोदी कई बार अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों- बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के साथ बैठकें भी की हैं। हालांकि इस बार उन्हें पहली बार आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है। आमतौर पर अमेरिका यह सम्मान अपने करीबी मित्र देशों को ही देता आया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox