कड़ी सुरक्षा के बीच जी-20 सम्मेलन की शुरुआत, चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कड़ी सुरक्षा के बीच जी-20 सम्मेलन की शुरुआत, चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात

-विभिन्न देशों के प्रतिनिधि पहुंचे श्रीनगर, कश्मीरी संस्कृति से किया गया भव्य स्वागत -पाकिस्तान चित, चीन परेशान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज यहां शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर एसकेआइसीसी में जी-20 पर्यटन कार्यसमूह का सम्मेलन शुरु हो रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में जी-20 सदस्य राष्ट्रों में 17 और आमंत्रित अतिथि देशों में से आठ राष्ट्रों समेत कुल 25 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। विदेशी मेहमान सम्मेलन के अंतिम दिन ग्रीष्मकालीन राजधानी के विभिन्न हिस्सों का दौरा करने के अलावा मुगलकालीन बागों की भी सैर करेंगे। सभी मेहमानों की कड़ी सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात किये गये हैं। डल झील में नौंसेना का मार्कोस दस्ता और सीआरपीएफ के वाटर विंग के जवान तैनात किए गए हैं।

                  कश्मीर राग अलापने वाले पाकिस्तान के फर्जी प्रोपेगेंडा को काउंटर करने के लिए भारत ने एक बेहद शानदार दांव चला, जो कामयाब होता दिखाई दे रहा है। जी-20 सम्मेलन के तहत भारत ने टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की तीसरी मीटिंग का आयोजन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में किया। भारत के इस दांव से चारों खाने चित होने के बाद पाकिस्तान ने पहले ही बैठक के खिलाफ माहौल बनाने का फैसला कर लिया था। पाकिस्तान ने काफी कोशिश की, कि कश्मीर पर उसके प्रोपेगेंडा को दूसरे देशों का भी बड़े पैमाने पर समर्थन मिले लेकिन पड़ोसी देश खाली हाथ ही रह गया। वहीं पाकिस्तान के कहने पर चीन ने इस बैठक में भाग लेने से इंकार कर दिया। चीन ने मीटिंग में टांग अड़ाने की कोशिश भी की थी। ड्रैगन ने कहा था कि वह किसी भी ‘विवादित क्षेत्र’ में बैठक आयोजित करने का विरोध करता है। चीन के अलावा सिर्फ दो देश तुर्की और सऊदी अरब ने हिचकिचाहट दिखाई। इन चंद देशों को छोड़ दें तो अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय यूनियन और साउथ अफ्रीका जैसे 17 ताकतवर देशों ने  इस बैठक में शामिल होने में अपनी रुचि दिखाई। इन देशों के 60 डेलिगेट्स भारत पहुंचे हैं।

                  श्रीनगर में जी 20 पर्यटन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 25 देशों के 60 प्रतिनिधि श्रीनगर पहुंच चुके हैं। जी 20 मीट के लिए पहुंचे प्रतिनिधियों का श्रीनगर एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बता दें कि कश्मीर घाटी में वर्ष 1986 के बाद यह अपनी तरह का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन है। आज दुनिया खुद कश्मीर में बदलाव की तस्वीर देखेगी। इसी के चलते दक्षिण के सुपरस्टार राम चरण भी श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर उनका पगड़ी पहना के स्वागत हुआ। वह जी 20 बैठक के फिल्म पर्यटन पर होने वाली चर्चा में शामिल होंगे। सम्मेलन में फिल्म पर्यटन और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन पर चर्चा होगी। विदेशी मेहमान सम्मेलन के अंतिम दिन ग्रीष्मकालीन राजधानी के विभिन्न हिस्सों का दौरा करने के अलावा मुगलकालीन बागों की भी सैर करेंगे। वह कश्मीर के हालात का खुद जायजा लेने के लिए श्रीनगर के बाजारों का दौरा करते हुए स्थानीय लोगों से भी बातचीत करेंगे।

                 तीसरी जी 20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप मीटिंग में सभी आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी गुजरात के कच्छ के रण और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित पिछली दो बैठकों की तुलना में सबसे अधिक होगी। ललित ग्रैंड होटल में मेहमानों के स्वागत में कश्मीरी लोकनर्तकियों ने कश्मीर के मशहूर लोकगीत कराल कूरी काला करेई कुसमन पर कश्मीरी नृत्य रौफ पेश किया।

                केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ अमिताभ कांत जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए 122 डेलगेट एयर एशिया की एक चार्टड विमान सेवा के जरिए दिल्ली से श्रीनगर पहुंचे हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत जी-20 की संयुक्त सचिव भावना सक्सेना और जम्मू कश्मीर के अतिरिक्त महानिदेशक सुरक्षा और मंडलायुक्त कश्मीर व पर्यटन सचिव व अन्य अधिकारियों ने किया।

जी 20 सम्मेलन जम्मू और कश्मीर के विकास को देगा बढ़ावा
कश्मीर के लोग श्रीनगर में आयोजित जी 20 शिखर सम्मेलन का स्वागत करने के लिए भी तैयार हैं। यह जी 20 शिखर सम्मेलन सभी क्षेत्रों में जम्मू और कश्मीर के विकास को बढ़ावा देता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा देता है जिससे केंद्र शासित प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है।

प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए श्रीनगर शहर की दीवारों को सजाया गया
प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए श्रीनगर शहर की दीवारों और सड़कों को सजाया गया है। कश्मीर के लोग श्रीनगर में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का स्वागत करने के लिए भी तैयार हैं जो कश्मीर में पर्यटन और व्यापार क्षेत्र को बढ़ावा देता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox