भाजपा नेता विजय जॉली ने किया जनऔषधी केंद्र का उद्घाटन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा नेता विजय जॉली ने किया जनऔषधी केंद्र का उद्घाटन

-कहा- प्रधानमंत्री जनऔषधी केंद्रों से लाखों गरीब लोगों को पंहुच रहा फायदा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय जॉली ने रविवार को देवली रोड़ दक्षिण दिल्ली में खुले नये पीएम जनऔषधी केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में उन्हें नए सिरे से प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना पीएमबीजेपी शुरू की थी। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जॉली ने दावा किया कि इस स्वास्थ्य परियोजना से आज लाखों गरीब नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

                 डॉक्टर जोली ने देवली रोड दक्षिण दिल्ली में खुले नए जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करते हुए केंद्र सरकार की इस परियोजना को ऐतिहासिक बताया। इसके साथ ही भाजपा नेता डॉक्टर जोली ने बताया कि भारत में 9148 जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं। जिनमें 1759 सामान्य दवाइयों के साथ 280 सर्जिकल सामान सामान्य दाम पर बेचे जा रहे हैं। इस परियोजना का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण दवाइयों को सस्ती कीमतों पर उपलब्ध कराना है। गत वर्ष इन दुकानों की कुल बिक्री 1094.84 करोड रुपए रही। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार 2.50 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देती है। जोली ने इस अवसर पर बताया कि कोई भी गैर सरकारी संगठन, एनजीओ, ट्रस्ट, निजी अस्पताल, धर्मार्थ संस्थान अथवा बेरोजगार व्यक्ति जन औषधि स्टोर खोल सकते हैं लेकिन उन्हें फार्मासिस्ट के रूप में बी फार्मा या डी फार्मा डिग्री धारक को अवश्य नियुक्त करना होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox