
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गांवों की समस्याओं व गंदी यमुना को लेकर दिल्ली के लाडो सराय गांव में 96 गांवों की खाप की महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव व यमुना संसद के आयोजक रवि शंकर तिवारी भी उपस्थित हुए। महापंचायत में गांवों की 18 सूत्री मांगो व गंदी यमुना का मुद्दा जोर-शोर से छाया रहा। दोनो मुद्दो आज तक हल नही होने से महापंचायत में आक्रोश दर्ज कराया गया। इसमें 96 गांव खाप के अध्यक्ष नरेश चौधरी व दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव ने यमुना की निर्मलता के लिए यमुना संसद के आयोजक रवि शंकर तिवारी जी का आभार व धन्यवाद किया कि आपने यमुना को लेकर दिल्ली की जनता को झकझोर कर दिया है। साथ महापंचायत ने घोषणा की कि 4 जून को मानव श्रृंखला में 96 गांवों की उपस्थिति जरूर रहेगी। सभी गांवों में इसका संदेश भेजा जाएगा।

दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि 18 सूत्री मांगो को लेकर बड़ा आंदोलन होगा। क्योंकि गांवों में दिल्ली नगर निगम द्वारा हाऊस टैक्स, पार्किंग चार्ज आदि टैक्सो व प्रोपर्टी सीलिंग करना व गांवों को मालिकाना हक न मिलना, भवन उप नियम लागू कर देना, गांवों की जमीन पर बने पब्लिक स्कूलों में दाखिला न होना व अन्य मांगो को लेकर आक्रोश है।
इस अवसर पर रवि शंकर तिवारी ने कहा कि दिल्ली के गांवों के लोग नदियों तालाबों कुओं का महत्व समझते हैं अब समय है कि इनको बचाने के लिए 4 जून को यमुना जी की अविरलता व निर्मलता के लिए मानव श्रृंखला में शामिल हो। इस पंचायत में संजय भाई राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहारी वेल्फेयर, राजेश सेजवाल अध्यक्ष जे के बी एम, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी बी मिश्रा साईं जन विकास फाउण्डेशन ने भी उपस्थित थे ।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा